Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

140 करोड़ देशवासियों के समग्र हित में…’, जातिगत जनगणना के फैसले पर सीएम योगी का रिएक्शन

वॉयस ऑफ  टू जेड न्यूज:-

लखनऊ- केंद्रीय कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा जनगणना के साथ ही जातिगत जनगणना कराने की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका स्वागत किया है। 

सीएम योगी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 140 करोड़ देशवासियों के समग्र हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जातिगत जनगणना कराने का निर्णय अभूतपूर्व एवं स्वागत योग्य है। वंचित, पिछड़े और उपेक्षित वर्गों को सही पहचान और सरकारी योजनाओं में उनकी उचित भागीदारी दिलाने की दिशा में यह एक निर्णायक पहल है। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सामाजिक न्याय और डाटा-आधारित सुशासन को वास्तविकता में बदलने का यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

नई ऊर्जा का संचार होगा: केशव

वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना से देश आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होगा और प्रगति को पंख लग जाएंगे। एक न:ई ऊर्जा का संचार होगा जो विकसित भारत में सहायक होगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस हमेशा ही जातिगत जनगणना का विरोध करती रही है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के बाकी दलों ने नाहक रूप से जातिगत जनगणना को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया, जबकि वह इस मामले में कतई गंभीर नहीं थे। भाजपा ने कभी भी जातिगत जनगणना का विरोध नहीं किया। भाजपा ने बिहार में भी इसका समर्थन किया था।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि यह निर्णय देश की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। यह सिर्फ एक निर्णय नहीं, बल्कि दशकों की उपेक्षा और अनदेखी का अंत है। कांग्रेस सहित जो राजनीतिक दल वर्षों तक सत्ता में रहकर भी इस विषय पर मौन साधे रहे, उनके लिए यह एक करारा संदेश है। 

उन राजनीतिक दलों ने सिर्फ घोषणाओं और भाषणों में जातिगत जनगणना की बात की, लेकिन आज प्रधानमंत्री ने इसे कर दिखाया। जातिगत आंकड़े लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। नीति निर्माण को न्यायसंगत बनाएंगे और समावेशी विकास की राह को प्रशस्त करेंगे।

भाजपा के सहयोगी दलों ने भी निर्णय को सराहा-

भाजपा के सहयोगी दलों ने भी इस निर्णय की सराहना की है। अपना दल सोनेलाल की अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस निर्णय को वंचितों के हित में बताया है। उन्होंने कहा कि सड़क से संसद तक उनकी पार्टी ने इस मुद्दे की पुरजोर वकालत की है। 

सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय-सामाजिक न्याय की दिशा में निर्णायक कदम है। यह सिर्फ जातिगत जनगणना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की बुनियाद है। 

निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय देशहित में स्वागत योग्य कदम है। मछुआ समाज प्रधानमंत्री का आभार व धन्यवाद व्यक्त करता है।